नयी दिल्ली : पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को उनके मानवीय कार्यों के लिए आज सिंगापुर में नोमुरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
इस पुरस्कार के तहत 10,000 डॉलर की राशि दी गयी. बेदी ने पुरस्कार राशि को कैदियों के बच्चों की शिक्षा के लिए दान देने का फैसला किया है.
सिंगापुर में पुरस्कार समारोह में उपस्थित बेदी ने कहा, मैं समूची पुरस्कार राशि कैदियों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए दान में दूंगी. इंप्रूविंग द वर्ल्ड फोर फ्यूचर जेनरेशन के लिए जापान के नोमुरा ग्रुप द्वारा यह पुरस्कार बेदी को दिया गया. यह ग्रुप अग्रणी वित्तीय सेवा समूह है.
