इबोला से प्रभावित दस लाख से ज्‍यादा लोग

संयुक्त राष्ट्र : पश्चिमी अफ्रीका में इबोला के प्रकोप से दस लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित बताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि इस स्वास्थ्य संकट का ‘‘कोई जल्दी अंत’’ होता नजर नहीं आ रहा और इसके प्रसार को रोकने के लिए ‘‘विशेष उपाय’’ अपनाने के लिए कहा है. विश्व स्वास्थ्य […]

संयुक्त राष्ट्र : पश्चिमी अफ्रीका में इबोला के प्रकोप से दस लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित बताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि इस स्वास्थ्य संकट का ‘‘कोई जल्दी अंत’’ होता नजर नहीं आ रहा और इसके प्रसार को रोकने के लिए ‘‘विशेष उपाय’’ अपनाने के लिए कहा है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन से जारी ताजा जानकारी के अनुसार 10 अगस्त से 11 अगस्त के बीच गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया और सियेरा लियोन में इबोला वायरस के 128 नए मामले सामने आए हैं जबकि 56 मौतें हुई हैं. इस तरह वायरस से प्रभावित कुल मामलों की संख्या बढ कर 1,975 और मौतों की संख्या 1,069 हो गई है.

डब्ल्यूएचओ की महानिदेशक माग्रेट चान ने कहा कि दस लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं और इन्हें भोजन समेत रोजाना की जरुरतें पूरी करने में सहयोग की जरुरत है.

चान ने कल जिनेवा में बताया, ‘‘इस प्रकोप का कोई जल्द अंत होता नजर नहीं आ रहा. यह एक असाधारण प्रकोप है, जिसके लिए असाधारण उपायों की जरुरत है. यह एक जबरदस्त स्वास्थ्य संकट है और यदि इसके संचार को रोकने के लिए और अधिक प्रयास नहीं किए गए तो यह एक मानवीय संकट का रुप ले सकता है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >