कराची : सिंध प्रांत के खैरपुर जिले की आतंकवाद-निरोधी अदालत द्वारा हत्या के मामले में अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नव-निर्वाचित सांसद अदालत से भाग खड़े हुए.
मीडिया में आज आयी खबरों के अनुसार, नेशनल एसेंबली में पीपीपी के सांसद नवाब वसन खान पर 11 मई को एक व्यक्ति की हत्या करने और 16 लोगों को घायल करने का आरोप है. मामला दर्ज होने के बाद खान ने इस सिलसिले में सिंध उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत ले ली थी और कल उसकी पुष्टि के लिए आतंकवाद-निरोधी अदालत आए थे.
‘नेशन’ अखबार की खबर के अनुसार, आतंकवाद-निरोधी अदालत के फैसले के बाद खान अदालत से भाग खड़े हुए. अदालत ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. खान के भागने के बाद पीड़ित के रिश्तेदारों ने अदालत के बाहर प्रदर्शन किया.
