जरदारी रचेंगे इतिहास

इस्लामाबाद:पाक के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को छह बार संबोधित करेंगे. ऐसा करके वे अपने देश के पहले राष्‍ट्रपति बन जाएंगे जिसने दोनों सदनों को छह बार संबोधित किया हो. यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रपति संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और उनकी पीपीपी सत्ता में नहीं होगी. […]

इस्लामाबाद:पाक के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को छह बार संबोधित करेंगे. ऐसा करके वे अपने देश के पहले राष्‍ट्रपति बन जाएंगे जिसने दोनों सदनों को छह बार संबोधित किया हो. यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रपति संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और उनकी पीपीपी सत्ता में नहीं होगी.

अधिकारियों के मुताबिक 57 वर्षीय जरदारी सीनेट और नेशनल असेंबली को दस जून को संबोधित कर सकते हैं. राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने कहा कि राष्ट्रपति निश्चित रूप से संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे अगर नए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उन्हें आमंत्रित करें. फिलहाल राष्ट्रपति कार्यालय को इस संबंध में कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >