इराक के प्रभावित इलाके से 61 भारतीय लौटे सुरक्षित

चेन्नई:इराक के प्रभावित इलाकों से 61 भारतीय देश में सुरक्षित पहुंच गये हैं. इनमें से 36 लोग आंध्रप्रदेश के हैं जबकि बाकि तमिलनाडु के हैं. इससे निश्चित ही इराक में प्रभावित लोंगों के वापस सुरक्षित आने उम्मीदें बढीं हैं. हवाईअड्डे के अधिकारियों के मुताबिक इराक से वापस आने वाले ये लोग इराक में विभिन्न कंपनियों […]

चेन्नई:इराक के प्रभावित इलाकों से 61 भारतीय देश में सुरक्षित पहुंच गये हैं. इनमें से 36 लोग आंध्रप्रदेश के हैं जबकि बाकि तमिलनाडु के हैं. इससे निश्चित ही इराक में प्रभावित लोंगों के वापस सुरक्षित आने उम्मीदें बढीं हैं.

हवाईअड्डे के अधिकारियों के मुताबिक इराक से वापस आने वाले ये लोग इराक में विभिन्न कंपनियों के साथ काम कर रहे थे. ये लोग यहां एयर इंडिया के विमान से मुंबई के रास्ते पहुंचे. इन्हें लेने के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अन्ना अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर आए हुए थे.

अधिकारियों ने कहा कि वापस आने वाले इन लोगों में से लगभग 36 लोग आंध्रप्रदेश के हैं जबकि बाकी तमिलनाडु के हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी अपने घरों के लिए रवाना हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >