काठमांडो: प्रधानमंत्री के नेपाल यात्रा को लेकर अभी से तैयारियां शुरु कर दी गयी है. नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. इस बैठक में आगामी दौरे को सफल बनाने के लिए एजेंडे पर चर्चा की गयी है.
नेपाली कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम चंद्र पौडियाल ने कहा, ‘‘बैठक में मुख्य रुप से प्रस्तावित दौरे के दौरान नेपाली पक्ष के एजेंडे को आगे बढाने, दौरे को सफल बनाने की जरुरी तैयारियों और यात्रा से संबंधित विभिन्न कार्यों पर चर्चा हुई.’’ मोदी का कोइराला के निमंत्रण पर तीन अगस्त को दोदिवसीय दौरे पर यहां आने का कार्यक्रम है. इस एजेंडे में नेपाल और भारत के कई प्रमुख पहलुओं पर गौर किया गया.
