बीजिंग. चीन में करीब एक प्रतिशत परिवारांे के पास देश की एक-तिहाई संपत्ति है. ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में बढ़ती आय असमानता चिंता का विषय है. चीन में जीवन स्तर के विकास पर पेकिंग विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, 2012 में चीन में प्रति परिवार औसत 4,39,000 युआन यानी 71,000 डॉलर की संपत्ति थी. यह 2010 के स्तर से 17 फीसद अधिक है. रिपोर्ट मंे कहा गया है कि इस अवधि में आय असमानता तेजी से बढ़ी. एक प्रतिशत परिवारांे के पास देश की एक-तिहाई संपत्ति आ गयी. वहीं नीचे के 25 प्रतिशत परिवारांे के पास सिर्फ 10 प्रतिशत संपत्ति है. रिपोर्ट से पता चलता है कि चीनी परिवारांे के पास मौजूद संपत्ति मंे से 74.7 प्रतिशत रीयल एस्टेट के जरिये है.
एक प्रतिशत परिवारों के पास है चीन की एक-तिहाई संपत्ति : रिपोर्ट
बीजिंग. चीन में करीब एक प्रतिशत परिवारांे के पास देश की एक-तिहाई संपत्ति है. ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में बढ़ती आय असमानता चिंता का विषय है. चीन में जीवन स्तर के विकास पर पेकिंग विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, 2012 में चीन में प्रति परिवार औसत 4,39,000 युआन यानी 71,000 […]
