डेबिट, क्रेडिट कार्ड के नंबर, पासवर्ड चुराने वाला वायरस

नयी दिल्ली. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने देश में डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों को एक ऐसे वायरस से सतर्क रहने की चेतावनी दी है, जो कार्ड के नंबर और पासवर्ड जैसे गोपनीय आंकड़े चुराने के लिए प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) कारोबारी काउंटरों पर हमले करता है. खतरनाम ट्रोजन-बॉटनेट परिवार का यह वायरस घरेलू ऑनलाइन मीडिया […]

नयी दिल्ली. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने देश में डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों को एक ऐसे वायरस से सतर्क रहने की चेतावनी दी है, जो कार्ड के नंबर और पासवर्ड जैसे गोपनीय आंकड़े चुराने के लिए प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) कारोबारी काउंटरों पर हमले करता है. खतरनाम ट्रोजन-बॉटनेट परिवार का यह वायरस घरेलू ऑनलाइन मीडिया में विचरण कर रहा है. सीइआरटी इन द्वारा ‘ब्रूटपॉस’ के तौर पर इसकी पहचान की गयी है. सीइआरटी इन भारतीय इंटरनेट क्षेत्र में हैकिंग, फिशिंग आदि से मुकाबला करने वाली प्रमुख राष्ट्रीय एजेंसी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >