ओके....मृतक के आश्रित को चेक मिला

फोटो : जयमत उरांव की पत्नी को चेक देते विधायकनगरऊंटारी (गढ़वा). थाना क्षेत्र के महुली ग्राम निवासी जयमत उरांव (55) की मौत शनिवार को पानी भरने के क्रम में कुएं में गिरने से हो गयी. जानकारी के अनुसार जयमत कुएं पर नहाने के लिए गये थे. वे विगत तीन-चार दिन से काफी अस्वस्थ थे. कुएं […]

फोटो : जयमत उरांव की पत्नी को चेक देते विधायकनगरऊंटारी (गढ़वा). थाना क्षेत्र के महुली ग्राम निवासी जयमत उरांव (55) की मौत शनिवार को पानी भरने के क्रम में कुएं में गिरने से हो गयी. जानकारी के अनुसार जयमत कुएं पर नहाने के लिए गये थे. वे विगत तीन-चार दिन से काफी अस्वस्थ थे. कुएं से पानी भरने के क्रम में वे कुएं में गिर गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. जयमत उरांव की मौत की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी तथा मृतक की पत्नी रजमतिया देवी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. विधायक ने हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तथा अपनी ओर से 1000 रुपये नकद दिये. मौके पर प्रखंड नाजिर विजय कुमार जायसवाल, देवेंद्र सिंह, श्याम सुंदर राम, राजेश प्रताप देव, विजय शंकर जायसवाल, मनोज पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >