बच्चे को होमवर्क देकर टीवी देखते हैं,तो सावधान!

न्यूयॉर्क : क्या आप अपने बच्चों को होमवर्क देने के बाद अपना पसंदीदा टेलीविजन शो देखते हैं? यदि ऐसा है तो आप अनजाने में ही अपने बच्चे की सीखने की क्षमता और भविष्य को प्रभावित कर रहे हैं. शोधकर्ताओं ने यह पाया है कि बच्चों की पढ़ाई के दौरान कमरे में टेलीविजन चलने पर वह […]

न्यूयॉर्क : क्या आप अपने बच्चों को होमवर्क देने के बाद अपना पसंदीदा टेलीविजन शो देखते हैं? यदि ऐसा है तो आप अनजाने में ही अपने बच्चे की सीखने की क्षमता और भविष्य को प्रभावित कर रहे हैं. शोधकर्ताओं ने यह पाया है कि बच्चों की पढ़ाई के दौरान कमरे में टेलीविजन चलने पर वह पढ़ाई की जगह उस पर ध्यान देते हैं. इससे खेलने और सीखने से उनका ध्यान भटक सकता है.

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा की एसिस्टेंट प्रोफेसर देबोराह लाइनबार्जर ने कहा, कार्यक्र म को पूरा देख लें और इसकी समाप्ति के बाद टेलीविजन बंद कर दें. इस अध्ययन में यह भी पाया गया है कि गैर-शैक्षणिक कार्यक्र म बच्चों के ज्ञान संबंधी विकास पर नकारात्मक असर डालते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >