26/11 मामला:हाफिज सईद को पाक सरकार ने दी क्‍लीन चिट

इस्लामाबाद:मुंबई में हुए 26/11 हमले में आतंकी हाफिज सईद का हाथ नहीं है. यह कहना पाकिस्तानी सरकार का है. खबरों की माने तो मुंबई हमले पर पाक ने जो चार्जशीट तैयार की है उसमें हाफिज को क्लिन चीट दे दिया गया है. इस लिस्ट में आतंकी हाफिज सईद का नाम नहीं है. अंग्रेजी अखबार मेल […]

इस्लामाबाद:मुंबई में हुए 26/11 हमले में आतंकी हाफिज सईद का हाथ नहीं है. यह कहना पाकिस्तानी सरकार का है. खबरों की माने तो मुंबई हमले पर पाक ने जो चार्जशीट तैयार की है उसमें हाफिज को क्लिन चीट दे दिया गया है.

इस लिस्ट में आतंकी हाफिज सईद का नाम नहीं है. अंग्रेजी अखबार मेल टुडे की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से दायर चार्जशीट में लश्कर-ए- तैयबा के संस्थापक और जमात-उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद का नाम तक नही है. जबकि भारत की जांच एजेंसियों ने हाफिज को मुंबई हमले का मास्टर माइंड बताया है.

गौरतलब है कि इस हमले में से भारत के लोग अब भी नहीं उबर पाये हैं. पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से साफ जाहिर होता है कि वह हाफिज के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के मूड में नहीं है.

भारत ने मुंबई हमला मामले में पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब किया

भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब कर पाकिस्तान में मुंबई आतंकी हमले का मुकदमा स्थगित होने के खिलाफ कडी आपत्ति जतायी.एक ओर पाकिस्तान उप उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय ने तलब किया, वहीं भारतीय उप उच्चायुक्त इस्लामाबाद में पाकिस्तान विदेश कार्यालय गए और इसी तरह का विरोध दर्ज कराया.

मामले से अवगत सूत्रों ने बताया है कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद में पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ अपनी बैठकों में भारतीय अधिकारियों ने मुकदमे की प्रगति और पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच की नियमित जानकारी की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >