पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों ने दो जंगी जेट विमानों को मार गिराया

कीव:मलयेशियाई एयरलाइंस की उड़ान एमएच-17 को मार गिराने के कुछ ही दिन बाद पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक विद्रोहियों ने बुधवार को दो यूक्रेनी जेट विमानों को मार गिराया. यूक्रेन सेना के प्रवक्ता ओलेक्सी माइट्रासकिवस्की ने कहा,‘दो सुखोई यूक्रेनी जंगी जेट विमानों को मार गिराया गया. पायलटों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका […]

कीव:मलयेशियाई एयरलाइंस की उड़ान एमएच-17 को मार गिराने के कुछ ही दिन बाद पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक विद्रोहियों ने बुधवार को दो यूक्रेनी जेट विमानों को मार गिराया. यूक्रेन सेना के प्रवक्ता ओलेक्सी माइट्रासकिवस्की ने कहा,‘दो सुखोई यूक्रेनी जंगी जेट विमानों को मार गिराया गया.

पायलटों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है. एमएच 17 के हादसा स्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर इन विमानों को मार गिराया गया. लेकिन एक अन्य सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि विद्रोहियों ने रॉकेट दाग कर दो अलग-अलग स्थानों पर जेट विमान मार गिराये. हालांकि पायलट पैराशूट से अपनी जान बचाने में सफल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >