मैं राष्ट्रपति बनना चाहती हूं:सूची

नेपीता : म्यामां में विपक्ष की नेता एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सूची ने आज वर्ष 2015 में राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश करने की इच्छा को सार्वजनिक करते हुए देश के संविधान में संशोधन करने की मांग की. देश के वर्तमान संविधान के अनुसार सूची राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं […]

नेपीता : म्यामां में विपक्ष की नेता एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सूची ने आज वर्ष 2015 में राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश करने की इच्छा को सार्वजनिक करते हुए देश के संविधान में संशोधन करने की मांग की. देश के वर्तमान संविधान के अनुसार सूची राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकती हैं.

यहां आयोजित विश्व आर्थिक मंच के सत्र में सूची ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ना चाहती हूं और मैं इसे लेकर स्पष्ट हूं.’’ 67 वर्षीय सूची ने कहा, ‘‘यदि मैं यह कहूं कि मैं राष्ट्रपति नहीं बनना चाहती तो यह ईमानदारी नहीं होगी और मैं अपने लोगों के साथ ईमानदार रहना चाहती हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप वास्तव में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ते क्योंकि राष्ट्रपति का चुनाव सीधे नहीं होता,लेकिन राष्ट्रपति पद के लिए मेरी अर्हता सुनिश्चित करने के लिए संविधान में संशोधन आवश्यक है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >