श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने देश के उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान कम से कम 49 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया. कल श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों के दस मछली पकड़ने वाली नौकाओं को भी जब्त कर लिया. श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कौशल वर्णकुलसूर्य ने बताया कि दो उत्तरी तटीय क्षेत्रों […]

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने देश के उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान कम से कम 49 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया. कल श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों के दस मछली पकड़ने वाली नौकाओं को भी जब्त कर लिया.

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कौशल वर्णकुलसूर्य ने बताया कि दो उत्तरी तटीय क्षेत्रों कांकेसनतुरई और तलाईमन्नार से दो अलग अलग मौकों पर कम से कम 49 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि इनमें से 24 मछुआरों को कल तलाईमन्नार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था और शेष को आज कांकनसंतुरई पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा.

नौसेना का कहना है कि इन मछुआरों को अदालत में पेश किया जाएगा और इनपर श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के उल्लंघन का मामला चलाया जाएगा. श्रीलंकाई नौसेना पर प्राय: तमिलनाडु के मछुआरों को प्रताड़ित करने के आरोप लगते रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >