बगदाद : उत्तरी बगदाद में आज सुरक्षा बलों पर निशाना साध कर विस्फोटकों से लदे एक वाहन द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में 15 लोग मारे गये. पुलिस और एक डॉक्टर ने 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि है.
पुलिस ने बताया कि यह हमला सलाहेद्दीन प्रांत के समारा के संवेदनशील शहर के दक्षिण में किया गया, जहां आतंकवादियों ने राज्य की राजधानी पर कब्जा कर लिया है और अन्य क्षेत्र पर उनकी नजरें टिकी हैं. इस हमले में 25 लोग घायल भी हो गये हैं. समारा से 15 किलोमीटर दूर में यह हमला हुआ है. यहां प्रसिद्ध अल अस्करी दरगाह है जहां फरवरी 2006 में हमला हुआ था. उस हमले के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झडपें हुयी थीं.
