इटली में नौका हादसा: 80 लोगों के डूबने की आशंका

रोम : इटली के तट पर एक और पोत हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में 80 प्रवासियों के डूबने की आशंका जताई जा रही है. गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका के क्षतिग्रस्त होने से करीब दर्जन भर लोग मारे गए थे. […]

रोम : इटली के तट पर एक और पोत हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में 80 प्रवासियों के डूबने की आशंका जताई जा रही है. गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका के क्षतिग्रस्त होने से करीब दर्जन भर लोग मारे गए थे.

इटली के आंतरिक मंत्री एंजेलो अल्फानो ने सीनेट को बताया कि मौत के उन सौदागरों के हाथों पीडितों का दुखदायी अंत हुआ जो अमानवीय स्थितियों में लोगों को सफर पर ले जाकर उनसे पैसे बनाते हैं. इस हादसे में जीवित बचे 27 लोगों के एक समूह ने यूएन शरणार्थी एजेंसी को बताया कि करीब 75 लोग नौका में थे जो लापता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >