मैदुगुरी : पूर्वोत्तर नाइजीरियाई शहर मैदुगुरी में एक बाजार में हुए कार बम विस्फोट में कम से कम 56 लोग मारे गए हैं. सिविलियन ज्वाइंट टास्क फोर्स के नेता सादिक अब्बा तिजनी ने कहा कि उनके समूह को आज विस्फोट स्थल से कम से कम 56 शव मिले हैं. यद्यपि उन शवों में से कई पचानने लायक नहीं थे.
अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने भी मृतक संख्या करीब 50 होने का अनुमान जताया. कुछ अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में मात्र 17 लोग मारे गए हैं जो कल सुबह बाजार में हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने इसके लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया.
