अफगानिस्तान:आत्मघाती हमले में 9 बच्चों की मौत

काबुल : अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आज हुए एक आत्मघाती हमले में नौ स्कूली बच्चों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. अधिकरियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने वहां से गुजर रहे एक अमेरिकी सैन्य गश्ती दल को निशाना बनाया, हालांकि इस बारे में अभी जानकारी नहीं है कि कोई अमेरिकी हताहत हुआ […]

काबुल : अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आज हुए एक आत्मघाती हमले में नौ स्कूली बच्चों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. अधिकरियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने वहां से गुजर रहे एक अमेरिकी सैन्य गश्ती दल को निशाना बनाया, हालांकि इस बारे में अभी जानकारी नहीं है कि कोई अमेरिकी हताहत हुआ है अथवा नहीं.

यह हमला पक्तिया प्रांत के समकानी जिले में हुआ. प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल जेलमिया ओरियखैल ने बताया कि हमलावर मोइटरसाइकिल पर सवार था और उसने एक बाजार के बाहर खुद को उस वक्त उड़ा लिया जब वहां से अमेरिकी सुरक्षा बल गुजर रहे थे. उन्होंने कहा कि वहां एक स्कूल के छात्र दोपहर के भोजनावकाश के लिए बाहर निकले थे और वे हमले के चपेट में आ गए. हमले में नौ बच्चों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए. पुलिस प्रमुख ने अमेरिकी गश्ती दल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी. अंतरराष्ट्रीय गठबंधन सेना ने तत्काल इस घटना की पुष्टि नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >