इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में आज एक वाहन को निशाना बना कर किए गए विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.
सेना के एक बयान में बताया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिला स्थित राजमक रोड पर आज सुबह सुरक्षा बलों के वाहन के पास आईईडी में विस्फोट किया गया. इस घटना में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. बहरहाल, इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है.
