अमेरिकी क्षेत्र में तूफान से नौ लोगों की मौत

ह्यूस्टनः अमेरिका के ओकलाहोमा शहर के श्रृंखलाबद्ध खतरनाक तूफानों की चपेट में आने से कम से कम नौ लोग मारे गए हैं जबकि 100 अन्य घायल हो गए. कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में आए भीषण तूफान में 24 लोगों की मौत हो गई थी. स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार चिकित्सा परीक्षक कार्यालय […]

ह्यूस्टनः अमेरिका के ओकलाहोमा शहर के श्रृंखलाबद्ध खतरनाक तूफानों की चपेट में आने से कम से कम नौ लोग मारे गए हैं जबकि 100 अन्य घायल हो गए. कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में आए भीषण तूफान में 24 लोगों की मौत हो गई थी.

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने पुष्टि की कि मृतक संख्या बढ़कर नौ हो गई है. मरने वालों में दो बच्चे शामिल हैं. ओकलाहोमा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर के अस्पतालों ने 104 लोगों का इलाज किया.

राजमार्ग गश्ती दल की सदस्य बेस्टी रैनडोल्फ के अनुसार, कल भीषण तूफान के दौरान एक महिला अरै उसके बच्चे की उस समय मौत हो गई जबकि राज्य राजमार्ग पर तूफान के कारण उनकी एसयूवी पलट गई जिसमें वे सवार थे.

अधिकारियों ने बताया कि भीषण तूफान और खराब मौसम के कारण मां और बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई. रैनडोल्फ ने कहा, ‘‘ हमने लोगों को सलाह दी है कि वे तूफान के दौरान वाहन नहीं चलायें.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >