मनीला में विस्फोट में छह की मौत

मनीला : फिलीपीन की राजधानी में एक रिहाइशी परिसर में विस्फोट में छह लोग मारे गए. विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है. मनीला उपनगर के ‘द फोर्ट’ में एक इमारत की पांचवी मंजिल पर देर रात हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद ( […]

मनीला : फिलीपीन की राजधानी में एक रिहाइशी परिसर में विस्फोट में छह लोग मारे गए. विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है.

मनीला उपनगर के ‘द फोर्ट’ में एक इमारत की पांचवी मंजिल पर देर रात हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद ( एनडीआरआरएमसी ) ने एक बयान में कहा कि सेरेंद्रा इमारत में हादसे के शिकार तीन लोगों की पहचान नहीं हो पायी है. तीन अन्य लोगों की तब मौत हो गयी जब वे एक वाहन से जा रहे थे और उस वक्त विस्फोट होने से गिरे एक दीवार की चपेट में आ गए.

इमारत परिसर के आसपास के इलाकों की पुलिस ने घेराबंदी कर दी और जांचकर्ता वहां की तलाशी ले रहे हैं. घटना के कुछ समय बाद गृह सचिव मार रोक्सस के साथ वहां आए राष्ट्रपति बेनिग्नो अक्वीनो ने आरंभ में कहा कि विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुयी है और चार लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >