इस्लामाबाद : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में स्थित पेशावर शहर के बाहरी इलाके में आज हुए एक बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पेशावर के बड़ाभेर इलाके में सड़क के किनारे यह बम रखा हुआ था.
इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक टाइम बम था और इलाके में दहशत पैदा करने के लिए इसे वहां रखा गया था.
