थाइलैंड यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री

बैंकाक : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दो दिन की यात्रा पर आज बैंकाक पहुंचे. इस दौरान वह अपने थाई समकक्ष वाई शिनवात्रा के साथ व्यापक मुक्त व्यापार समझौते के प्रारुप की रुपरेखा तैयार करने और द्विपक्षीय संबंधों को सामरिक रणनीति तक पहुंचाने के लिए विचार विमर्श करेंगे. सिंह तोक्यो की तीन दिवसीय यात्रा को समाप्त करने […]

बैंकाक : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दो दिन की यात्रा पर आज बैंकाक पहुंचे. इस दौरान वह अपने थाई समकक्ष वाई शिनवात्रा के साथ व्यापक मुक्त व्यापार समझौते के प्रारुप की रुपरेखा तैयार करने और द्विपक्षीय संबंधों को सामरिक रणनीति तक पहुंचाने के लिए विचार विमर्श करेंगे.

सिंह तोक्यो की तीन दिवसीय यात्रा को समाप्त करने के बाद यहां पहुंचे. उनकी जापान यात्रा के दौरान दोनों देशों ने असैनिक परमाणु सहयोग के महत्व की फिर से पुष्टि की. इसके साथ ही दोनों सरकारों ने इस बात पर बल दिया कि परमाणु सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है.

एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंह बैंकाक की यात्रा पर आए हैं. उनकी यात्रा भारत की लुक ईस्ट नीति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैं. भारत की इस नीति में थाइलैंड को आसियान क्षेत्र के प्रमुख द्वार के रुप में देखा जाता है. इस यात्रा में द्विपक्षीय संबंधों को सामरिक साझेदारी तक बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.

थाइलैंड में भारतीय राजदूत अनिल वाधवा ने नेशन समाचार पत्र से एक साक्षात्कार में कहा कि यात्रा के दौरान दोनों पक्ष थाइलैंड-भारत व्यापक मुक्त व्यापार समझौता के मसौदे की रुपरेखा तैयार करेंगे ताकि किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >