भारत, चीन के साथ संधि करना चाहता है अमेरिका

वाशिंगटन: सभी क्षेत्र में निवेश संबंध बढ़ाने के मद्देनजर अमेरिका इस समय भारत और चीन के साथ द्विपक्षीय निवेश समझौते करने की कोशिश कर रहा है. उप राष्ट्रपति जो बीदेन ने कहा कि अमेरिका के लिए 1930 के दशक में आई भारी मंदी के बाद मंदी के सबसे कठिन दौर से उबरने में लगा है […]

वाशिंगटन: सभी क्षेत्र में निवेश संबंध बढ़ाने के मद्देनजर अमेरिका इस समय भारत और चीन के साथ द्विपक्षीय निवेश समझौते करने की कोशिश कर रहा है.

उप राष्ट्रपति जो बीदेन ने कहा कि अमेरिका के लिए 1930 के दशक में आई भारी मंदी के बाद मंदी के सबसे कठिन दौर से उबरने में लगा है और अर्थव्यवस्था की हालत सुधर रही है.उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अपनी संपत्ति में फिर 16,000 अरब डालर जोड़ लिया है जो संकट के दौर में हमारी जनता ने गंवा दिए थे. जबसे हमने सत्ता की बागडोर संभाली है रोजगार में लगातार बढ़ोतरी हुई है.’ बीदेन ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की बुनियाद पहले से कहीं अधिक मजबूत है ओर देश अपनी उर्जा की जरुरत पूरी करने के मामले में आत्म निर्भर हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >