यौन अपराधियों को सुधारतीं लीडिया

दुनिया के हर समाज में यौन अपराध करने वालों से सर्वाधिक घृणा की जाती है. इनके पुनर्वास की बात तो छोड़ दें, लोग इन्हें जीवित रखने पर भी बहस करते हैं, लेकिन लीडिया गुथ्रे को यौन अपराधियों के बीच काम करना पसंद है. आइये जानते हैं उनकी कहानी उन्हीं की जुबानी : जब पहली बार […]

दुनिया के हर समाज में यौन अपराध करने वालों से सर्वाधिक घृणा की जाती है. इनके पुनर्वास की बात तो छोड़ दें, लोग इन्हें जीवित रखने पर भी बहस करते हैं, लेकिन लीडिया गुथ्रे को यौन अपराधियों के बीच काम करना पसंद है. आइये जानते हैं उनकी कहानी उन्हीं की जुबानी :

जब पहली बार मैं एक यौन अपराधी से मिलने गयी तो मेरी टांगें कांप रही थीं. दिमाग में यही चल रहा था कि एक डिब्बे जैसे कमरे में बैठ कर मैं उस आदमी से कैसे बात कर पाऊंगीं, जिसने इतना भयानक काम किया था. फिर मैंने साहस बटोरते हुए उसका नाम पुकारा. एक सामान्य सा दिखने वाला व्यक्ति सामने खड़ा था. वह किसी भी आम आदमी की तरह दिखता था.

फि र से एक नयी शुरुआत

जब मैंने उससे पूछा कि वह अपने बारे में मुङो क्या बताना चाहता है? वह मेरी आंखों में देखता हुआ बोल पड़ा, ‘मैंने कई बेहद भयानक और हिंसक अपराध किये हैं. हर वक्त मेरे दिमाग में नकारात्मक बातें ही आती हैं.’ अब मैं इन सबसे बाहर आना चाहता हूं. मुङो अपना जीवन नये सिरे से शुरू करना है. मैं एक ऐसे व्यक्ति से मिल रही थी, जो अपनी आपराधिक प्रवृत्तियों में जकड़ा छटपटा रहा था. इस जकड़न से छूटने के लिए उसे मेरी मदद चाहिये थी.

मैं असमंजस में थी

मैं क्या करूं? क्या उसके साथ नरमी से पेश आऊं? या बेरु खी दिखाऊं? या फिर मैं एक पेशेवर होने के नाते उसकी मदद करूं? काफी जद्दोजहद के बाद मैंने उसकी मदद करने का फैसला लिया. मैंने उस व्यक्ति के साथ दो साल तक काम किया. और एक दिन ऐसा आया जब उसे खुद पर भरोसा हो गया कि वह अब किसी का कोई नुकसान नहीं करना चाहता.

एक नजर

आंकड़ों के अनुसार 18.5 फीसदी बाल यौन अपराधियों ने 12 महीने में बदलाव महसूस किये गये.

पुनर्वास एवं उपचार कार्यक्र म के तहत उनकी मनोवृत्ति में खासा बदलाव देखा गया. (बीबीसी से साभार)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >