विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पहुंचे रुस

मास्को: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पिछले साल दिसंबर में हुए भारत रुस शिखर सम्मेलन के बाद से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने आज यहां पहुंचे. खुर्शीद रुस के उपप्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन के साथ व्यापार, अर्थव्यवस्था, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रुस अंतर सरकारी आयोग की बैठक की सह अध्यक्षता […]

मास्को: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पिछले साल दिसंबर में हुए भारत रुस शिखर सम्मेलन के बाद से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने आज यहां पहुंचे.

खुर्शीद रुस के उपप्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन के साथ व्यापार, अर्थव्यवस्था, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रुस अंतर सरकारी आयोग की बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे.

दोनों पक्ष व्यापार, अर्थव्यवस्था, वाणिज्य, विज्ञान आदि के संदर्भ में द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा करेंगे. खुर्शीद रुसी नेतृत्व के वरिष्ठ सदस्यों से भी मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >