डॉ एनके बेरा
मेष
दैनिक कार्य अव्यवस्थित रहेगा. नौकरी-व्यापार में अवरोध, विविध उलझनों का सामना होगा. परिश्रम-प्रयत्न से विघ्न-बाधाएं नष्ट होकर आर्थिक सफलता मिलेगी.
वृष
रोजगार में सफलता मिलेगी. किसी खास व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेगा. धन लाभ होगा. कर्तव्यनिष्ठ जीवन का विकास होगा.
मिथुन
वस्त्र-आभूषण, धन द्रव्य की प्राप्ति होगी. दीर्घकालीन योजनाओं पर धन व्यय करना होगा. अपनी संकल्प शक्ति मजबूत बनाकर ही कोई काम करें.
कर्क
रोजी-रोजगार में अनुकूल वातावरण, यशस्वी कार्य करने का अवसर, नौकरी में बदलाव संयोग बन सकता है. अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है.
िसंह
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी और सत्ता-संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति बनाने में कामयाब होंगे. कई लाभप्रद योजनाओं में रुचि बढ़ेगी.
कन्या
परीक्षा-प्रतियोगिता में आपके प्रयासों के अनुरूप सफलता मिलेगी. धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. नौकरी में उल्लास.
तुला
परीक्षा-प्रतियोगिता, उच्च शिक्षा से संबद्ध युवाओं को अनुकूल परिणाम मिलेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.
वृिश्चक
नये उत्साह व उमंग की वृद्धि होगी. भूमि-भवन, वाहनादि के क्रय-वक्रिय से लाभ होगा. बकाये धन की वसूली होगी.परिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
धनु
बुद्धि-चतुरता-वाकपटुता से कठिन काम भी सहज ढंग से पूरे हो जायेंगे. विरोधियों, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी, इच्छित कार्य सफल होगा.
मकर
रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में अच्छे समय का उपयोग करें. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.रोग-ऋण-शत्रुबाधा का शमन होगा.
कुंभ
किसी काम को उतावला होकर न करें, स्वास्थ्य बाधा, दिमागी तनाव, इष्ट-मित्रों-स्वजनों से मार्मिक पीड़ा, परिश्रम- प्रयत्न से आवश्यक काम पूरा होगा.
मीन
रोजी-रोजगार के क्षेत्र में चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी. परिश्रम का फल मिलेगा. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा.
