Vidya Balan Rejecting Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल-भूलैया 3 दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मूवी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज है. हर कोई एडवांस बुकिंग खुलने का इंतजार कर रहा है. रूह बाबा के रूप में कार्तिक फिर से लौट आए हैं. वहीं विद्या बालन मंजुलिका बनकर डराएगी. हालांकि अमी जे तोमार 3.0 के लॉन्च पर भूषण कुमार खुलासा किया था कि विद्या ने भूल भूलैया 2 को रिजेक्ट कर दिया था. अब खुद एक्ट्रेस ने इसपर बात की है.
विद्या बालन ने क्यों रिजेक्ट किया था भूल-भूलैया 2
विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने भूल भुलैया 2 के ऑफर को इसलिए रिजेक्ट किया, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर सीक्वल फ्लॉप हो जाएगी, तो यह ओरिजनल फिल्म में उनके काम के प्रभाव को बर्बाद कर देगा. एक्ट्रेस ने प्रियदर्शन की साल 2007 की हिट “भूल भुलैया” में अक्षय कुमार के साथ अवनि/मंजुलिका की भूमिका निभाई थी. पंद्रह साल बाद, इसका सीक्वल भूल भुलैया 2 आया, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ.
भूल-भूलैया 2 को लेकर क्यों डरी हुई थी विद्या बालन
विद्या बालन ने कहा, “मैं बहुत डरी हुई थी, क्योंकि भूल भुलैया ने मुझे काफी पॉपुलैरिटी दी थी. लोगों को ओजी मंजुलिका का किरदार पसंद आया था, अगर ऐसे में मैंने एक गलत डिसीजन लिया, तो हर कुछ बर्बाद हो जाता है. मैंने अनीस जी से कहा कि मैं नहीं कर सकती क्योंकि इसमें बड़ा रिस्क है. जब तीसरे सीक्वल की स्क्रिप्ट मेरे पास आई, तो मुझे कहानी काफी अच्छी लगी और हां कह दिया.”
भूल-भूलैया 3 में काम करने के लिए क्यों एक्साइटेड थी विद्या
विद्या ने कहा कि भूषण कुमार और अनीस बज्मी के साथ कौन काम नहीं करना चाहता है. फिर केक पर आइसिंग माधुरी दीक्षित मैम थी. इसलिए, मुझे लगता है कि ये और भी ज्यादा अच्छा होता गया. शायद भगवान भी चाहते थे कि मैं भूल-भूलैया 3 में काम करूं. अनीस बज्मी मनोरंजन के बादशाह हैं.”
