Ayodhya Ram Mandir: कितने बजे अयोध्या आयेंगे PM मोदी, कब होगा भूमि पूजन, जानें पूरा कार्यक्रम

पीएम मोदी के आगमन और भूमि पूजन का कार्यक्रम लगभग तय कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी पांच अगस्त को सवा ग्यारह बजे अयोध्या पहुंचेगे.

पीएम मोदी के आगमन और भूमि पूजन का कार्यक्रम लगभग तय कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी पांच अगस्त को सवा ग्यारह बजे अयोध्या पहुंचेगे. अयोध्या आकर सबसे पहले राम लला के अस्थायी मंदिर में पूजा करेंगे. इसके बाद हनुमानगढ़ी जायेंगे. यहां से आयोजन स्थल पहुंचेंगे.

आयोजन स्थल पर दो पंडाल बनाये जा रहे हैं जिसमें तकरीबन 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. हालांकि कार्यक्रम में केवल 200 लोग ही शामिल होंगे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >