Cyber Attack: कनाडाई सेना की वेबसाइट हैक, भारत पर फिर लगे आरोप

India Cyber Force ने कनाडा आर्म्ड फोर्सेज की ऑफिशियल वेबसाइट टेंपररी डाउन कर दी. इसके बाद उसने अपने एक्स, पहले ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट अपलोड किया, जिसमें कहा गया कि कनाडाई एयरफोर्स की वेबसाइट अब डाउन हो चुकी है. हैकर्स ग्रुप ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें वेबसाइट पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा था

India Cyber Force ने कनाडाई आर्म्ड फोर्सेज की ऑफिशियल वेबसाइट टेंपररी डाउन कर दी. इसके बाद उसने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट अपलोड किया, जिसमें कहा गया कि कनाडाई एयरफोर्स की वेबसाइट अब डाउन हो चुकी है. हैकर्स ग्रुप ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें वेबसाइट पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा था. ‘द ग्लोब एंड मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बावजूद कुछ डेस्कटॉप यूजर्स वेबसाइट को ऐक्सेस कर पा रहे थे, लेकिन मोबाइल पर यह वेबसाइट ओपन होने में एरर दिखा रही थी. ‘द ग्लोब एंड मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार कुछ डेस्कटॉप और मोबाइल फोन यूजर्स साइट पर नहीं पहुंच पा रहे थे. आपको बताते चलें कि प्रभावित साइट कनाडा सरकार और राष्ट्रीय रक्षा विभाग की सार्वजनिक वेबसाइटों और आंतरिक नेटवर्क से अलग है. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक और राजनीतिक तनाव को बढ़ाने वाली एक और घटना घट गई है. दरअसल, कनाडाई सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ है. बुधवार को हुए इस साइबर हमले में कनाडा की सेना की वेबसाइट कुछ समय के लिए डाउन हो गई थी. हालांकि, थोड़ी ही देर के बाद इसके अंदर आये बग को फिक्स कर दिया गया और वेबसाइट दोबारा लाइव हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साइबर हमले का आरोप भी भारत पर लगाया जा रहा है. ‘द टेलीग्राफ’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक हैकर ग्रुप ‘इंडियन साइबर फोर्स’ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, भारत की तरफ से इस रिपोर्ट को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >