प्रियंका गांधी नारी शक्ति को बढ़ावा दे रही हैं, उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव नहीं है- राजीव शुक्ला

कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अगर सरकार ने बाधा न उत्पन्न की होती और तय समय पर कार्यक्रम होता तो आज की अपेक्षा और भीड़ होती. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रियंका जी के नारे का असर है कि लड़कियां इतनी बड़ी संख्या में यहां पहुंची हैं.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में कांग्रेस द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने हरी झंडी दिखायी. इस दौरान प्रभात खबर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियां अपनी शक्ति पहचानने लगी हैं. प्रियंका गांधी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव नहीं है. वह आगे भी लड़कियों को सशक्त करती रहेंगी. वहीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 26 दिसंबर की मैराथन को कैंसिल नहीं किया होता तो आज का नजारा कुछ और ही होता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >