कोलकाता : श्रीरामपुर व जगदल में मोदी की सभा आज

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राज्य में भाजपा की दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम हुगली जिले के श्रीरामपुर में दोपहर 1.45 बजे के करीब चुनावी सभा करेंगे. इसके बाद वह उत्तर 24 परगना के जगदल पहुंचेंगे. जगदल के जलेबी मैदान में मोदी की सभा अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब होगी. […]

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राज्य में भाजपा की दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम हुगली जिले के श्रीरामपुर में दोपहर 1.45 बजे के करीब चुनावी सभा करेंगे.

इसके बाद वह उत्तर 24 परगना के जगदल पहुंचेंगे. जगदल के जलेबी मैदान में मोदी की सभा अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब होगी. प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने रविवार को यह जानकारी दी.
राज्य भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को प्रधानमंत्री की रैलियों की तैयारी का जायजा लिया. उधर, प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >