कोलकाता : पांचवें चरण के मतदान के दिन ही उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव और बैरकपुर लोकसभा सीट पर भी मतदान है. इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस की ओर से उत्तर 24 परगना जिले में जोरशोर से चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बागदा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी, जिसे लेकर रविवार को उक्त इलाके में हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था को लेकर रिहर्सल किया गया. जिले में और भी दो जगहों पर सीएम सभाएं करेंगी. हेलीकॉप्टर के उतरने को लेकर सुबह से ही अधिकारियों की मौजूदगी में कई बार रिहर्सल किया गया.
