झारखंड : बढ़ती गर्मी के साथ राजधानी रांची में बढ़ता जल सकंट

बढ़ती गर्मी ने राजधानी रांची में पानी की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है. गर्मी के साथ- साथ गहरा रहा है जल संकट. नगर निगम के कंट्रोल रूम को हर दिन पेयजल संकट की सूचना मिल रही है. निगम को आशंका है कि मई-जून में शहर में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो सकता है.

बढ़ती गर्मी ने राजधानी रांची में पानी की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है. गर्मी के साथ- साथ गहरा रहा है जल संकट. नगर निगम के कंट्रोल रूम को हर दिन पेयजल संकट की सूचना मिल रही है. निगम को आशंका है कि मई-जून में शहर में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो सकता है. अब सवाल है कि इस गंभीर जल संकट से निपटने के लिए निगम कितना तैयार है.

निगम ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है ताकि पानी का संकट और बड़ा ना हो निगम ने बाहरी एजेंसी से किराये पर टैंकर लेने की योजना बनायी है. इसके लिए रविवार को टेंडर निकाला गया. जरूरत के हिसाब से टैंकरों की संख्या बढ़ायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >