धनबाद : वासेपुर के ‘आतंक’ प्रिंस खान के खिलाफ ऐक्शन में पुलिस, घर पर चिपकाया इश्तेहार

बैंक मोड़ प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय गाजा-बाजा के साथ प्रिंस खान के घर पर पहुंचे और माइक से मुनादी करवाकर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने बताया कि प्रिंस खान के खिलाफ गैंगस्टर फहीम खान के बेटे साहेबजादे से रंगदारी मांगने के मामले में बैंक मोड़ थाना में केस दर्ज है. इसके बाद से ही वह फरार है.

धनबाद पुलिस ने वासेपुर के ‘आतंक’ प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. वासेपुर कमरमकदुमी रोड निवासी फरार गैंगस्टर प्रिंस खान उर्फ हैदर अली व उसके भाई गोपी खान के खिलाफ बैंक मोड़ पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया. बैंक मोड़ प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय गाजा-बाजा के साथ प्रिंस खान के घर पर पहुंचे और माइक से मुनादी करवाकर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने बताया कि प्रिंस खान के खिलाफ गैंगस्टर फहीम खान के बेटे साहेबजादे से रंगदारी मांगने के मामले में बैंक मोड़ थाना में केस दर्ज है. इसके बाद से ही वह फरार है. इस मामले में कोर्ट ने इश्तेहार जारी किया है. इसका आज तामिला कराया गया है. एक महीना के अंदर अगर प्रिंस खान कोर्ट में सरेंडर नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >