VIDEO: धनबाद में धीरज रवानी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, कहा- बहन के साथ अवैध संबंध का लिया बदला

धनबाद में धीरज रवानी की हत्या मामले में बरोरा पुलिस ने आरोपी टिंकू ठाकुर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि उसकी बहन के साथ धीरज रवानी का अवैध संबंध था. 15 दिन पहले इस बात का पता चला था, इसी कारण से उसने धीरज रवानी की हत्या कर दी.

धनबाद में धीरज रवानी की हत्या मामले में बरोरा पुलिस ने आरोपी टिंकू ठाकुर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. मामला बरोरा थाना क्षेत्र का है, जहां अपर मन्द्रा में 24 वर्षीय मुखिया ड्राइवर धीरज रवानी की 13 सितंबर को दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के मुख्य आरोपी टिंकू ठाकुर को पुलिस दो पिस्टल 3 खोखा के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. मृतक धीरज रवानी की पत्नी चांदनी देवी ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपी टिंकू ठाकुर ने कहा कि उसकी बहन के साथ धीरज रवानी का अवैध संबंध था. 15 दिन पहले इस बात का पता चला था, इसी कारण से उसने धीरज रवानी की हत्या कर दी. मामले में बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya bharti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >