झारखंड विधानसभा का सत्र 18 से 22 सितंबर तक, जानें क्या है गाइडलाइन

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा. कोरोना संकट के बीच मानसून सत्र आयोजित किया जा रहा है.

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा. कोरोना संकट के बीच मानसून सत्र आयोजित किया जा रहा है. इसके लिए सख्त गाइडलाइन जारी की गयी है. सोमवार से सभी विधायकों, पदाधिकारियों और कर्मियों की कोरोना जांच की जा रही है. रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही सत्र में भाग लेने दिया जायेगा.

जिला प्रशासन ने रविवार को बैठक की. मानसून सत्र के लिए कोरोना जांच की रणनीति बनाई गयी. विधायकों की कोरोना जांच गेट नंबर 2 के बाएं वाले पार्किंग में होगी. पदाधिकारियों और कर्मियों की कोरोना जांच गेट नंबर 2 के दाएं वाले पार्किंग में होगी.

Posted By- Suraj Kumar Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >