Cyclone GULAB: गुलाब चक्रवात को लेकर रेड अलर्ट, आज शाम ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान

गुलाब चक्रवात के कारण रविवार की शाम को 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि गुलाब चक्रवात के अधिकतम 95 किलोमीटर तक तेज हवाएं चल सकती है‍ं.

Cyclone Gulab: बंगाल की खाड़ी में प्रचंड रूप धारण करके चक्रवाती तूफान गुलाब के रविवार की शाम आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराएगा. गुलाब चक्रवात के कारण रविवार की शाम को 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि गुलाब चक्रवात के अधिकतम 95 किलोमीटर तक तेज हवाएं चल सकती है‍ं. चक्रवात के कारण भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का नाम गुलाब भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने रखा है. भारत में इस साल गुलाब के पहले यास और ताऊते चक्रवात का कहर भी दिख चुका है. चक्रवात का नाम पहले ही तय कर लिया जाता है. इस क्षेत्र में 150 से ज्यादा चक्रवाती तूफान बनने के लिए नामों की एक अप्रूव लिस्ट पहले से ही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >