बिहार में वैक्सीन के लिए ‘मारामारी’, गोपालगंज में पुलिस को छोड़िए, गाइडलाइंस की फिक्र तक नहीं

Gopoalganj Vaccine Shortage: बिहार में कोरोना संकट के बीच वैक्सीनेशन जारी है. कई सेंटर्स पर कोवैक्सीन नहीं मिल रही है तो कहीं कोविशील्ड. गोपालगंज के अंबेडकर नगर स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में जब वैक्सीन लेने के लिए भीड़ उमड़ी तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए.

https://youtu.be/wnK793poG_M

Gopoalganj Vaccine Shortage: बिहार में कोरोना संकट के बीच वैक्सीनेशन जारी है. कई सेंटर्स पर कोवैक्सीन नहीं मिल रही है तो कहीं कोविशील्ड. जब वैक्सीन की उपलब्धता की खबर मिलती है तो बड़ी संख्या में भीड़ भी उमड़ पड़ती है. इससे कभी-कभार भगदड़ का नजारा भी दिखता है. ऐसी ही घटना बिहार के गोपालगंज से सामने आई है. हालात ऐसे हैं कि कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है. ना सोशल डिस्टेंसिंग और ना ही दूसरे एहतियात. गोपालगंज में जब वैक्सीन के लिए भीड़ उमड़ी तो उसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि हम कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन से लेना चाहते हैं. लेकिन, हमें गाइडलाइंस का जरा भी फिक्र नहीं है. गोपालगंज के अंबेडकर नगर स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में जब वैक्सीन लेने के लिए भीड़ उमड़ी तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >