‍Bhagalpur News: भागलपुर जंक्शन को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी, हालात पर रखी जा रही है नजर

Bhagalpur Junction News: उग्रवादियों ने मंगलवार देर रात भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरा मैसेज एटीएस को भेजा. मैसेज मिलने के साथ जिला पुलिस में हड़कंप मच गया. मंगलवार आधी रात को सिटी एसपी कई थानों की पुलिस के साथ भागलपुर स्टेशन पहुंचे. आरपीएफ और रेल पुलिस के साथ स्टेशन की जांच शुरू कर दी.

Bhagalpur Junction News: उग्रवादियों ने मंगलवार देर रात भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरा मैसेज एटीएस को भेजा. मैसेज मिलने के साथ जिला पुलिस में हड़कंप मच गयी. मंगलवार आधी रात को सिटी एसपी कई थानों की पुलिस के साथ भागलपुर स्टेशन पहुंचे और आरपीएफ व रेल पुलिस को साथ लेकर एक तरफ से स्टेशन की जांच शुरू कर दी. पुलिस बलों ने सर्वप्रथम प्लेटफॉर्म को खाली कराया. इसके बाद जिला पुलिस व आरपीएफ के डॉग स्क्वायड की मदद से प्लेटफॉर्म व रेलवे ट्रैक, कोचिंग यार्ड, लोको, ईस्ट व वेस्ट पैनल की गहन जांच की गई. कुछ जवान स्टेशन की सुरक्षा में प्लेटफॉर्म की दोनों दिशाओं में अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात रहे. जांच में जिला पुलिस ने इस मामले पर आरपीएफ और जीआरपी से विचार-विमर्श किया और अलर्ट रहने की बात की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >