Bihar Election 2020: तीसरे चरण की वोटिंग से जुड़ी 10 बड़ी खबर

चार विधानसभा सीट, वाल्मिकीनगर, रामनगर, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, पर शाम चार बजे तक मतदान संपन्न हो चुका है.

बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे और आखिरी चरण के दिन 15 जिलों की 74 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. जबकि चार विधानसभा सीट, वाल्मिकीनगर, रामनगर, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, पर शाम चार बजे तक मतदान संपन्न हो चुका है. अंतिम चरण में 1204 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. इस बीच पूर्णिया में बाहुबली बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पूर्णिया के धमदाहा में भी बूथ संख्या 82 में झड़प की खबरें सामने आईं.

Posted By-Suraj Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >