TRP Report Week 40: गुम है किसी के प्यार में की कहानी को दर्शकों ने नकारा, टॉप 5 में इन शोज की हुई एंट्री

TRP Report Week 40: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है. जहां अनुपमा ने फिर बाजी मारी है. वहीं गुम है किसी के प्यार में को तगड़ा झटका लगा है. उसकी रेटिंग पूरी तरह गिर गई है.

TRP Report Week 40: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को इंतजार रहता है, चाहे वो दर्शक हो या फिर मेकर्स. अगर किसी सीरियल की रेटिंग गिरती है, तो निर्माता कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न डालने की कोशिश करते हैं. जिससे ऑडियंस के बीच ये पॉपुलर हो जाए. इस हफ्ते जिस शो ने फिर अपना दबदबा कायम रखा है, वो कोई और नहीं बल्कि अनुपमा है. लीप की खबरों ने राजन शाही के शो को टॉप पोजिशन बरकरार रखने में मदद की है. वहीं रूही की प्रेग्नेंसी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को दूसरा स्थान दिलाया है. आइये जानते हैं टॉप 5 शोज में किसने जगह बनाई.

अनुपमा

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप पर बने रहने में कामयाब रही है. इसे 2.3 की रेटिंग मिली है. सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद नए स्टार्स की एंट्री होगी. वहीं कहानी बड़ी आध्या के इर्द-गिर्द घूमती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी अरमान और अभीरा की शादी के बाद की जिंदगी पर आधारित है. इस हफ्ते शो को 2.1 टीवीआर मिली है. शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है, क्योंकि रूही को पता चल गया है कि अभीरा उसकी बहन है और अक्षरा की बेटी है. वह उससे नफरत करती है.

झनक

हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक को पिछले हफ्ते के मुकाबले कम नंबर मिले हैं. अनिरुद्ध और झनक की केमिस्ट्री सभी को पसंद है और ये शो शुरुआत से टीआरपी चार्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. शो को 2.0 टीवीआर मिला है.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा को 2.0 टीवीआर मिला है. सीरियल इस बार चौथे नंबर पर है. मेकर्स अपने आने वाले एपिसोड में तरह-तरह के ट्विस्ट और टर्न जोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. यह शो शुरू से ही टॉप 5 में बना हुआ है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर गुम है किसी के प्यार में को 2.0 टीवीआर मिला है. रजत और सवी की कहानी ने फैंस को उनसे प्यार करने पर मजबूर कर दिया है. यह शो हमेशा टॉप 3 की लिस्ट में आता था, लेकिन लीप के बाद इसकी संख्या गिर गई है.

Also Read- Anupama: अनुपमा के बेटे तोशु ने छोड़ा शो, बोले- मुझे नहीं लगता कि 21 साल…

Also Read- Anupama Upcoming Twist: आग में जलकर डिंपी की होगी मौत, ये शख्स होगा जिम्मेदार