Zara Hatke Zara Bachke Trailer: सारा- विक्की की फिल्म जरा हटके जरा बचके का ट्रेलर रिलीज, जानें कब होगी रिलीज?

विक्की कौशल और सारा अली खान की मूवी जरा हटके जरा बचके का ट्रेलर रिलीज हो गया है. लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित मूवी की कहानी रोमांस और कॉमेडी से भरी हुई है. यहां देखिए फिल्म का पूरा ट्रेलर.

Zara Hatke Zara Bachke Trailer: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर, यह फिल्म कपिल और सौम्या की प्रेम कहानी कहती है. ट्रेलर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है. इसमें विक्की और सारा के अलावा राकेश बेदी, शारिब हाशमी, नीरज सूद भी है.

जरा हटके जरा बचके का ट्रेलर

जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन ने रिलीज किया जरा हटके जरा बचके का ट्रेलर. लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित मूवी की कहानी रोमांस और कॉमेडी से भरी हुई है. फैमिली ड्रामा से भरपूर मूवी का ट्रेलर 2 मिनट 20 सेकेंड का है. ट्रेलर काफी फनी है और विक्की और सारा की जोड़ी काफी जच रही है. पहली बार दोनों साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे है.

विक्की कौशल ने कही ये बात

विक्की कौशल ने बताया, “मैं ज़रा हटके ज़रा बचके का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं. लक्ष्मण सर और मैडॉक के साथ काम करना एक सुखद अनुभव रहा है. मेरे पास फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत अच्छा समय था, खासकर सारा के साथ, और उम्मीद है कि दर्शक फिल्म का उतना ही आनंद लेंगे. वहीं, सारा अली खान ने कहा, “मैं इस तरह की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने के अवसर के लिए आभारी हूं. फिल्म में रिश्तों, शादियों को एक अनोखा रूप दिया गया है और मैं दर्शकों को इसे देखने के लिए उत्साहित हूं”.

Also Read: Sunny Deol: मिलिए सनी देओल की पत्नी पूजा देओल से, इस वजह से Gadar 2 एक्टर ने दुनिया से छिपाई थी अपनी शादी
जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने मूवी को लेकर अपनी दिल की बात कही. उन्होंने बताया कि, “यह फिल्म मेरे दिल के करीब है. यह एक ऐसी कहानी है जो देश भर के दर्शकों के साथ गूंजती रहेगी. यह एक ऐसी फिल्म है जो एक संपूर्ण परिवार की घड़ी है जो आपको पूरे मनोरंजन करने का वादा करती है. बता दें कि फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >