Jai Hanuman: ‘हनुमान’ के सीक्वल में हनुमान का किरदार निभाने पर यश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसमें सच्चाई नहीं

1 / 1
Jai Hanuman: ‘हनुमान’ के सीक्वल में हनुमान का किरदार निभाने पर यश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसमें सच्चाई नहीं
फुल स्क्रीन में देखें

kgf3

Jai Hanuman: इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण चर्चा में है. यश को लेकर खबरें थी कि वो इसमें रावण का रोल निभाएंगे. अब सुनने में आ रहा है कि वो प्रशांत वर्मा की जय हनुमान में भगवान हनुमान का किरदार प्ले करेंगे. इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

हाल में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि साउथ सुपरस्टार यश, प्रशांत वर्मा की जय हनुमान में भगवान हनुमान का रोल प्ले कर सकते है. ये फिल्म तेजा सज्जा-स्टारर हनुमान का सीक्वल है.

इंडिया टुडे ने बताया कि यश की टीम के एक सूत्र ने कहा कि खबरें आधारहीन और झूठी हैं. सीक्वल में मुख्य भूमिका निभाने वाले यश के बारे में बात करते हुए, एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, “रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है, वह इस पर विचार नहीं कर रहे हैं.”

सूत्र ने आगे बताया, यश अपनी हर फिल्म में बहुत समय और विचार लगाते हैं, और फिलहाल वह पूरी तरह से टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में बिजी हैं.”

वहीं, प्रशांत वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित पहली भारतीय सुपरहीरो फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने तेलुगु फिल्म उद्योग उर्फ टॉलीवुड में एक इतिहास रच दिया.

फिल्म हनुमान में तेजा सज्जा ने हनुमंथु का रोल निभाया था. जबकि अमृता अय्यर उनकी प्रेमिका मीनाक्षी के रोल में थी. वरलक्ष्मी सरथकुमार हनुमंथु की बहन अंजम्मा हैं. इसके अलावा इसमें वेनेला किशोर, सत्या, विनय राय, गेटअप श्रीनू, राज दीपक शेट्टी भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं.

Also Read: Hanuman OTT Release: अब इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान’, नोट कर लें तारीख और समय

इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण सुर्खियों में है. फिल्म में रणवीर कपूर, भगवान राम का रोल निभाने के लिए तैयारी कर रहे हैं. कहा जा रहा था कि वो यश इसमें रावण का रोल निभाएंगे.

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से भी रामायण में सबसे प्रतिष्ठित भूमिकाओं में से एक के लिए संपर्क किया गया है. हालांकि, अभिनेता की टीम या निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अमिताभ बच्चन से राजा दशरथ की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया है. दशरथ, भगवान राम के पिता थे. कहा जा रहा है कि बिग बी ने इस किरदार को निभाने में स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं.

वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभा सकती है. जबकि कुंभकर्ण और भगवान हनुमान के संबंधित किरदारों के लिए बॉबी देओल और सनी देओल से संपर्क किया गया है. विजय सेतुपति विभीषण का रोल प्ले कर सकते है.

खबरें है कि ‘हनुमान’ 2 मार्च, 2024 को जी5 पर रिलीज किया जा सकता है. हालांकि मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Also Read: Ramayana: बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के हाथ लगी रणबीर कपूर की रामायण! निभाएंगे राजा दशरथ का रोल, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >