World Metrology Day 2023: आज मनाया जा रहा है  विश्व मेट्रोलॉजी दिवस, जानें जीवन में क्या है माप तौल की अहमियत

World Metrology Day 2023: विश्व मेट्रोलॉजी दिवस (World Metrology Day) हर साल 20 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. इस दिन कई राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेट्रोलॉजी और संबंधित क्षेत्र में इसकी उन्नति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सहयोग करते हैं.

World Metrology Day 2023:  विश्व मेट्रोलॉजी दिवस (World Metrology Day) हर साल 20 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. इस दिन कई राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेट्रोलॉजी और संबंधित क्षेत्र में इसकी उन्नति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सहयोग करते हैं. विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 2021 का विषय स्वास्थ्य के लिए मापन (Measurement for Health) है. इस विषय को स्वास्थ्य में मापन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने और इस प्रकार हम सभी की भलाई के लिए चुना गया था.

World Metrology Day 2023:  थीम

हर साल हर दिन के लिए थीम तय की जाती है.  इसी तरह, वर्ल्ड मेट्रोलॉजी डे 2023 की थीम “डिजिटल युग में मेट्रोलॉजी” है.

World Metrology Day 2023:  इतिहास

विश्व मेट्रोलॉजी दिवस सत्रह देशों के प्रतिनिधियों द्वारा पेरिस, फ्रांस में 20 मई 1875 को मीटर कन्वेंशन के हस्ताक्षर का वार्षिक उत्सव है. वर्ल्ड मेट्रोलॉजी डे प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी (OIML) और ब्यूरो इंटरनेशनल डेस पॉयड्स एट मेसर्स (BIPM) द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है.

क्यों खास है विश्व मेट्रोलॉजी दिवस

दूध की मात्रा तोलने, ज्वैलरी खरीदते समय कैरेट से सोने की शुद्धता का पता लगाने, डायबिटीज या ब्लडप्रेशर का पता लगाने से लेकर पर्यावरण में रासायनिक उत्सर्जन के मापन और समुद्र की गहराई या फिर पहाड़ की ऊंचाई का पता लगाने के लिए मापन के विभिन्न आयामों में परिशुद्धता का होना जरूरी है. मशीनों और प्रौद्योगिकियों के विकास में भी इसकी भूमिका बेहद अहम है.

विश्व मेट्रोलॉजी दिवस का मुख्य उद्देश्य

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) को मानने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मौसम में हो रहे आए दिन तरह-तरह के परिवर्तनों के प्रति जागरुक करना है. जिससे वो समय रहते खुद को इन बदलावों से लड़ने के लिए तैयार कर सकें. इसके लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक मौसम संबंधित नए-नए शोध करते रहते हैं. जिससे किसानों को मौसम की हलचल का पता चल सके और वे अपनी फसलों की समय रहते सुरक्षा कर लाभ प्राप्त कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >