Video: छपरा में दिखा फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का सीन, पति ने प्रेमी से करा दी पत्नी की शादी

पति-पत्नी के बीच महिला के प्रेमी के सामने आने के बाद हंगामा मच गया. वहीं हंगामे के बीच पति के दरवाजे पर ही महिला की उसके प्रेमी के साथ शादी करा दी गयी. शादी के समय महिला और कथित प्रेमी दोनों के परिजन भी मौजूद थे.

छपरा के मिर्जापुर से एक मामला सामने आए है जिसे सुनकर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की याद आ जाएगी. यहां चार महीने पहले अपनी मर्जी से विवाह करने वाली एक युवती का मन अपने पुराने प्रेमी पर आ गया. इस मामले के सामने आने पर हंगामे के बीच patपति के रजामंदी के साथ दोनों की एक दूसरे के साथ शादी करा दी गई. घटना रविवार की देर रात की बतायी जा रही है. इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.


पति के दरवाजे पर ही पत्नी ने प्रेमी से रचायी शादी

पति-पत्नी के बीच महिला के प्रेमी के सामने आने के बाद हंगामा मच गया. वहीं हंगामे के बीच ग्रामीणों की पहल पर पति के दरवाजे पर ही महिला की उसके प्रेमी के साथ शादी करा दी गयी. शादी के समय महिला और कथित प्रेमी दोनों के परिजन भी मौजूद थे. दोनों ने सामाजिक तौर पर ग्रामीणों के बीच लिखित तौर पर अपनी सहमति दी.

पहली शादी भी प्रेम विवाह से की थी महिला

मिर्जापुर निवासी एक ऑटो चालक विश्वजीत भगत को गाड़ी चलाने के दौरान बख्तियारपुर के चंपापुर की रहने वाली आरती कुमारी से चार माह पहले प्यार हो गया. बाद में प्यार परवान चढ़ने पर दोनों ने दो महीने पहले शादी रचा ली थी. शादी के बाद दोनों राजी खुशी एक साथ रह भी रहे थे. शादी के दो माह में ही दोनों के बीच अभिराज नामक एक अन्य युवक की एंट्री हो गयी. मोकामा बख्तियारपुर निवासी अभिराज आरती का पूर्व का प्रेमी बताया जा रहा है.

Also Read: पटना साहिब में होगा पांच दिनों का अखंड कीर्तन समागम, गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी पर्व पर किया जा रहा आयोजन
प्रेमी-प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद गांव में हंगामा मच गया

पूर्व प्रेमी अभिराज अपनी प्रेमिका से मिलने रविवार की रात में आरती के ससुराल मिर्जापुर पहुंच गया. आरती भी अपने प्रेमी से मिलने घर से निकल कर प्रेमी के पास पहुंच गयी. गांव वालो ने इसे देख लिया और दोनों को पकड़ लिया. प्रेमी-प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद गांव में हंगामा मच गया. जल्दी ही लोगों का जमावड़ा लग गया. सुबह होने पर ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी. सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने आरती और उसके पहले प्रेमी अभिराज से उसकी शादी करा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >