कौन बनेगा ब्रह्मास्त्र 2 में देव? अयान मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा, जानें कब रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट

ब्रह्मास्त्र 2 में ऋतिक रोशन से लेकर रणवीर सिंह और यश के नामों पर चर्चा हो रही थी. कयास लगाया जा रहा था कि इनमें से कोई लीड एक्टर देव का रोल निभाएंगे. हालांकि इसपर अभी कुछ फिक्स नहीं हुआ है.

Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म में लीड किरदार रणबीर कपूर ने शिवा का रोल निभाया था और आलिया भट्ट ने ईशा का. मूवी में जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था. फिल्म के दूसरे पार्ट का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. ब्रह्मास्त्र 2 में कौन देव बनेगा और इसमें लीड एक्टर कौन होगा, इसपर अलग-अलग नामों पर कयास लगाए जा रहे है.

कब रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र पार्ट 2?

अयान मुखर्जी ने लेटेस्ट अपडेट दिया है कि दूसरे पार्ट देव किसे कास्ट किया जाएगा. हालांकि पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पहले रणवीर सिंह इसमें होंगे. फिर ऋतिक रोशन का नाम आया. न्यूज 18 से बातचीत में अयान ने बताया कि, हम फिल्म पर काम कर रहे है और ये पहले पार्ट से बेहतर होगा. अगर हम दस साल और लेते हैं तो कोई भी ब्रह्मास्त्र 2 देखने नहीं आएगा. हम इसे दो साल में पूरा कर लेंगे. हम इसे उससे बहुत पहले तैयार करने जा रहे है.

अयान मुखर्जी ने कही ये बात 

ब्रह्मास्त्र 2 में ऋतिक रोशन से लेकर रणवीर सिंह और यश के नामों पर चर्चा हो रही थी. कयास लगाया जा रहा था कि इनमें से कोई लीड एक्टर देव का रोल निभाएंगे. हालांकि इसपर अभी कुछ फिक्स नहीं हुआ है. इस सवाल के पूछे जाने पर अयान मुखर्जी ने जवाब दिया, अभी तक इस सवाल का कोई जवाब नहीं है. हमें इंतजार करना होगा.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें इन सेलेब्स के नाम!
ब्रह्मास्त्र 2022 हुआ था ब्लॉकबस्टर

गौरतलब है कि अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियां बटोरीं. ब्रह्मास्त्र 2022 के सबसे बड़े बॉलीवुड ओपनर के रूप में उभरा, जिसने भूल भुलैया 2 को पछाड़ दिया. हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >