MARCOS: कौन हैं मार्कोस कमांडो, जिन्होंने 15 भारतीयों को समुद्री डाकुओं से छुड़ाया?

Who are MARCOS, Navy marines who helped hijacked ship’s crew? भारतीय नौसेना के स्पेशल समुद्री कमांडो यानी मार्कोस कमांडो ने अरब सागर में अगवा कमर्शियल जहाज एमवी लीला नॉरफॉक पर धावा बोल, शुक्रवार को 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्यों को बचा लिया. आइए जानते हैं कौन हैं ये मार्कोस कमांडो-

Who Are Indian Navy’s MARCOS ? अरब सागर में हाईजैक हुए कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफॉक (MV Leela Norfolk) को भारत ने एक विशेष अभियान के तहत 24 घंटे के अंदर छुड़ा लिया (MV Leela Norfolk Rescued). शिप (Ship Hijack) में सवार 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू सदस्यों के भी सुरक्षित होने की पुष्टि हो गई है. इस जहाज में नौसेना की मार्कोज टीम ने खास सैनिटाइजेशन ऑपरेशन चलाया. खबरों की मानें, तो शिप में सोमालियाई आतंकियों की मौजूदगी नहीं मिली. बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना की ओर से चेतावनी जारी होने के बाद हाईजैकर्स अपनी जान का खतरा भांपते हुए भाग निकले. इस तरह, अरब सागर में सोमालिया के तट पर अगवा किये गए जहाज से 15 भारतीयों को बचाकर इंडियन नेवी के जाबांज मार्कोज कमांडो ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया है.

मार्कोस कमांडोज की बहादुरी की चर्चा

भारतीय नौसेना के स्पेशल समुद्री कमांडो यानी मार्कोस कमांडो ने उत्तरी अरब सागर में अगवा किये गए कमर्शियल जहाज एमवी लीला नॉरफॉक पर धावा बोल, शुक्रवार को 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्यों को बचा लिया. लाइबेरिया के ध्वज वाले इस जहाज को कुछ हथियारबंद समुद्री डकैतों ने अगवा कर लिया था. मगर भारतीय नौसेना ने भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए एक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई (INS Chennai), समुद्री गश्ती विमान, हेलीकॉप्टर और पी-8आई (P-8I) और लंबी दूरी के विमान और प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन (Predator MQ9B Drone) तैनात किये थे. मार्कोस कमांडो ने इन सब में असल कारनामा दिखाया और सभी अगवा लोगों को मौत के मुंह से बचा लिया. आइए जानते हैं कि कौन हैं ये मार्कोस कमांडो-

मार्कोज कौन हैं?

1987 में भारतीय नौसेना में एलीट कमांडो फोर्स मार्कोज का गठन हुआ था. यह सुरक्षाबल देश के अग्रिम सुरक्षाबल नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी), वायुसेना की गरुड़ और थलसेना की पैरा स्पेशल फोर्स की तर्ज पर गठित किये गए. मार्कोज या मरीन कमांडो फोर्स में नौसेना के उन सैनिकों से बना बल है, जिनकी ट्रेनिंग सबसे मुश्किल होती है. मार्कोज के काम करने का तरीका बिल्कुल वैसा ही है, जैसा अमेरिका की एलीट नेवी सील्स का होता है. मार्कोज ने समुद्री लुटेरों के कई मंसूबे नाकाम किये हैं. मार्कोस कमांडोज को समंदर का सिकंदर माना जाता है. ये पानी में भी मौत को मात देने में माहिर हैं और इनके नाम से भी दुश्मनों की रूह कांप जाती है. मार्कोस कमांडो इंडियन नेवी की खास यूनिट है, जिन्हें पानी में दुश्मनों से लड़ने में महारथ हासिल है. इस स्पेशल यूनिट में 1200 कमांडो शामिल हैं, जो देश की रक्षा में अपनी जान को दांव पर लगा देने को तैयार रहते हैं.

Also Read: हाइजैक एमवी लीला नॉरफॉक से सभी भारतीय रेस्क्यू, समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का नेवी ने दिया निर्देश

हर स्थिति में काम करने में सक्षम

सेना की मरीन कमांडो इकाई को मार्कोस के नाम से जाना जाता है. इसका आधिकारिक नाम मरीन कमांडो फोर्स (MCF) है. यह भारतीय नौसेना की एक स्पेशल फोर्स यूनिट है. मार्कोस को मूल रूप से भारतीय समुद्री विशेष बल कहा जाता था. बाद में इसका छोटा नाम मार्कोस रखा गया. मार्कोस सभी प्रकार के मौसम, माहौल और स्थिति में काम करने में सक्षम हैं. समुद्र में, हवा में और जमीन पर- ये सभी जगह दुश्मन के लिए घातक साबित होते हैं. इस यूनिट ने धीरे-धीरे अनुभव और व्यावसायिकता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल कर ली है. इस टीम को समंदर का सिकंदर भी कहा जाता है. इन कमांडो को पानी में ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए तैयार किया जाता है. मार्कोस कमांडो को होस्‍टेज रेस्‍क्‍यू, पर्सनल रिकवरी, अनकंवेंशनल वॉरफेयर जैसी कई मुहिम में शामिल किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >