Ajay Devgn: बेटे युग को बॉलीवुड में कब लॉन्च करेंगे अजय देवगन? Bholaa एक्टर ने दिया ऐसा जवाब,जो होने लगा वायरल

फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अजय देवगन फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं कर रहे. उन्होंने अपने ट्विटर पर #AskBholaa सेशन रखा. एक यूजर ने उनसे पूछा, युग को कब लॉन्च कर रहे है.

अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भोला के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है. भोला का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म 2019 तमिल सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक रीमेक है. इसमें तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी. जबकि दीपक डोबरियाल विलेन की भूमिका निभाते दिखेंगे. इस बीच सिंघम एक्टर ने फैंस के साथ आस्क मी सेशन रखा. इसमें एक यूजर ने उनसे उनके बेटे से जुड़ा एक सवाल पूछा, जिसका जवाब एक्टर ने काफी मजेदार तरीके से दिया.

युग को कब लॉन्च कर रहे अजय देवगन?

फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अजय देवगन फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं कर रहे. उन्होंने अपने ट्विटर पर #AskBholaa सेशन रखा. एक यूजर ने उनसे पूछा, युग को कब लॉन्च कर रहे है. इसपर एक्टर ने मजेदार रिप्लाई दिया. उन्होंने लिखा, लॉन्च का पता नहीं, अभी तो वो सही टाइम पर लंच कर ले वही बड़ी बात है.


शाहरुख खान को लेकर अजय ने कही ये बात

वहीं, एक ट्विटर यूजर ने अजय देवगन से पूछा, शाहरुख खान के लिए एक वर्ड सर. इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा, सिर्फ प्यार पठान शाहरुख खान के लिए. बता दें कि कुछ समय पहले अजय ने अपने बेटे युग के साथ एक तसवीर पोस्ट की थी. तसवीर में वो युग के साथ पंजा लड़ाते दिखे थे. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, अकेली एक लड़ाई जिसे हर बाप हारना चाहता है.

फिर से सिंघम बनेंगे अजय 

अजय देवगन एक बार फिर से सिंघम में नजर आएंगे. सिंघम फिल्म्स में बाजीराव सिंघम के रूप में अजय देवगन हिट रहे हैं. 2 जनवरी को, सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी से तस्वीरें साझा की. जबकि अन्य सभी डिटेल्स को अभी तक ज्यादातर गुप्त रखा गया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सिंघम अगेन की रिलीज के बारे में एक अपडेट साझा किया है. फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्मांकन इस साल जुलाई में शुरू होगा.

Also Read: Bholaa Trailer: सोमवार को गूंजा ‘भोला’ का नाम, अजय देवगन की फिल्म का ट्रेलर उड़ा देगा होश, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >