चक्रधरपुर के आजाद बस्ती आंगनबाड़ी में असमाजिक तत्वों का उत्पात, ताला तोड़ रजिस्टर जलाया

पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर प्रखंड के सिमिदीरी पंचायत अंतर्गत आजाद बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बीती रात असामाजिक तत्वों ने काफी उत्पात मचाया. असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए वहां रखे गए रजिस्टर को बाहर निकाल कर जला दिया.

पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर प्रखंड के सिमिदीरी पंचायत अंतर्गत आजाद बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बीती रात असामाजिक तत्वों ने काफी उत्पात मचाया. असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए वहां रखे गए रजिस्टर को बाहर निकाल कर जला दिया. इस संबंध में सेविका आफरीन बानो ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बीती रात असामाजिक तत्वों ने केंद्र का ताला तोड़ दिया. इसके बाद केंद्र में चार से पांच रजिस्टर रखा गया था, उन्हें बाहर निकाल कर जला दिया है. वहीं केंद्र में रखे सामानों को तोड़फोड़ दिया गया. इस संबंध में उन्होंने विभाग को सूचना भी दी है. हालांकि केंद्र में खाने पीने का कुछ सामान नहीं रहने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >